सीडीओ ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थलों का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्य विकास अधिकारी ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल सातनपुर मंडी एवं आदर्श इंटर कॉलेज कायमगंज का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये। पोलिंग पार्टिया रवाना करने के लिए जिन लोगों को जिम्मेदारियां दी गई है वे अपनी जिम्मेदारी ठीक से निर्वाह करें। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियां आज विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना होगी। जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है। उनके साथ में उपजिलाधिकारी कायमगंज, खण्ड विकास अधिकारी कायमगंज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *