
साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा ने गौवंश आश्रय स्थल सहाबगंज विकास खण्ड नबावगंज का निरीक्षण किया गया। ग्राम सचिव ने बताया कि गौशाला में 8 गौपालक कार्यरत हैं। जिनमें से 6 गौपालक दिन के समय तथा दो गौपालक रात्रि के समय गौशाला में रहते हैं।
निरीक्षण के समय गौशाला में 532 गौवंश बताए गए। उनमें से 89 नर गौवंश हैं। कुछ गौवंश देखने में कमजोर प्रतीत हो रहे हैं, जिन्हें सही पोषण उपलब्ध कराने के निर्देश ग्राम प्रधान को दिए गए। गौशाला में लगभग 260 कुंतल भूसा का भंडारण बताया गया। गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। ग्राम प्रधान एवं सचिव को निर्देश दिया गया कि गौशाला की साफ -सफाई कराकर व्यवस्था ठीक कराना सुनिश्चित कराएं। गौशाला के पास स्थित भूमि पर हरा चारा बोए जाने के निर्देश दिए गए तथा प्रत्येक दिवस दाना/भूसा खिलाने का बीडीओ बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी नबावगंज, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान एवं गौपालक उपस्थित रहे।
