
*गौवंश के बीमार मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी को 3 दिवस में स्पष्टीकरण देने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्य विकास अधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल याकूतगंज, गोवंश आश्रय स्थल हसनापुर, गौवंश आश्रय स्थल सिंधौली एवं गौवंश आश्रय स्थल महमदपुर अचला का आकाशमिक निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश दिये। भारी गर्मी में गौवंशों को हीट स्ट्रोक से बचाने व विशेष बल देने की बात कहीं।
गोपालक ने 3 बीघा में हरे चारा हेतु चरी बोई बोने की जानकारी दी। गोवंश की चरही में भूसा व दाना न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। गौपालक ने बताया कि पांच कुंटल भूसा होने की आवश्यकता होती है। बीडीओ को कई बार भूसा भण्डारण कराने के निर्देश दिये गये। सचिव को प्रत्येक दिवस भूसा व दाना खिलाते समय वीडियो बनाकर भेजने के निर्देश दिए। गौवंश आश्रय स्थल हसनापुर का निरीक्षण करने पर 286 गौवंश पाए गए। गौवंश की चरही में भूसा/दाना नहीं पाया गया। ग्राम सचिव को निर्देशित कर तत्काल भूसा/दाना डलवाया गया। स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं पाया गया। सीडीओ ने भूसरा भण्डारण व पानी की पर्याप्त व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। गौवंश आश्रय स्थल सिंधौली के निरीक्षण में 172 गौवंश व 52 कुंतल भूसा मिला। 1 गौवंश बीमार मिला। पशु चिकित्साधिकारी को 3 दिवस में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। गौवंश आश्रय स्थल महमूदपुर अचला का निरीक्षण करने पर 110 गौवंश पाए गए। निरीक्षण के समय भूसा सेड का निर्माण होता पाया गया। पंचायत सचिव द्वारा बताया गया की सेड का निर्माण कर 600 कुंटल भूसा भंडार करा दिया जायेगा। संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तत्काल गौवंश आश्रय स्थलों पर भूसा का भंडारण सुनिश्चित कराएं तथा बड़े गौवंशो को छोटे गौवंश से अलग कर रखा जाए। गौवांशो को पानी पिलाएं जाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
विद्यालय के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका मिली अनुपस्थित, रोका एक दिन का वेतन
फर्रुखाबाद। सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय नगला जखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय 28 बच्चे उपस्थित पाये गये। प्रधानाध्यापिका संध्या राजपूत अनुपस्थित पायी गई। सीडीओ ने बेसिक शिक्षाधिकारी को एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये।
विद्यालय के बच्चों से बात करने पर बच्चों की शैक्षणिक योग्यता मानक से कम पाई गई। उपस्थित अध्यापक को पढ़ाने पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरौली पट्टी का निरीक्षण करने पर 18 बच्चे उपस्थित मिले। कक्षा 8 के बच्चे प्रीति, शिवानी, सौरभ एवं सत्यम से बात करने पर शैक्षणिक योग्यता ठीक पाई गई। विद्यालय बाउंड्रीबाल बनी नहीं मिली। बीडीओ कमालगंज को तत्काल कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

