सीडीओ ने सुनीं किसानों की समस्यायें, बिजली, पानी, आलू निर्यात के उठे मुद्दे

आलू में चेचक रोग, धान, मक्का, बाजरा की खरीद की जांच कराने की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ स्थित विकास भवन के सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। सीडीओ की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में बिजली, पानी, खाद, फसल के मूल्य सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।
किसानों ने नैनो यूरिया के उपयोग और गेहूं के बीज की खरीद से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। रजीपुर निवासी महेश राजपूत ने शिकायत की कि सोसायटी पर खाद के मूल्य सही ढंग से नहीं लिखे जाते हैं। वहीं कमलपुर से आए राज बहादुर ने बताया कि उनके जैविक आलू को 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल के बहुत कम दाम पर बेचा जा रहा है। जिससे उन्हें दो बीघा में केवल 5000 रुपये की आय हुई। आलू में चेचक रोग की समस्या भी उठाई गई। गुतासी में पशु चिकित्सक की अनुपस्थिति का मुद्दा भी सामने आया। जिस पर सीडीओ ने आश्वासन दिया कि अतिरिक्त प्रभार होने के बावजूद चिकित्सक सप्ताह में दो दिन अवश्य बैठेंगे। धान और मक्का खरीद में किसानों को होने वाली परेशानियों पर भी बात हुई। जिसमें खरीद प्रक्रिया में सुधार की मांग की गई। जहानगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई की शिकायत भी की गई। ढिलावल के मजरों में बाढ़ के बाद से बिजली आपूर्ति बहाल न होने का मुद्दा भी उठाया गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष ने धान, मक्का और बाजरा खरीद की जांच के लिए एक टीम गठित करने की मांग की। पराग डेयरी बंद होने से दूध उत्पादक किसानों को सही मूल्य न मिलने की समस्या भी सामने आई। जिस पर डेयरी को फिर से चलाने की मांग की गई। बैरमपुर निवासी सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा जहानगंज के नसरतपुर में तैनात विद्युत उपकेंद्र के जेई का मुद्दा उठा। चेकिंग के नाम पर मोबाइल नंबर मांगते है। बाद में कॉल कर बुलाते हैं। कहा किसान साढ़े तीन बजे मंडी पहुंच जाते हैं। वहां जाम की दिक्कत हो जाती है। यातायात पुलिस को तैनात करने की मांग की। आलू निर्यात करने की मांग की गयी। शिव प्रताप चौहान ने गमछा के अंदर आलू का रेट तय करने का मुद्दा उठाया। बताया किसान को पता ही नहीं चलता है किस रेट में उसका आलू बिका है। कमालगंज की मंडी की समस्या को लेकर कहा सडक़ पर ब्रेकर की जरूरत है। वहां ब्रेकर नहीं बना है। महमूदपुर निवासी महेश राजपूत ने कहा 2 वर्ष से कर चल रहा है, लेकिन आज तक उसमें पानी की सप्लाई नहीं हुई। बताया लाइन भी नहीं बिछाई जा रही है और कनेक्शन भी नहीं किया जा रहे हैं। सिर्फ खंभे खड़े कर दिए हैं। बताया सूर्य लाइट भी लगी हुई है इसके बाद भी वहां कुछ नहीं हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने बताया किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी से मांग की है कि इसमें जिलाधिकारी भी आएं। बताया बीते किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी को 14 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था। इसमें कुछ मांगों पर कार्रवाई हुई है। बताया आज भी हमने मांग पत्र रखा है जल जीवन मिशन के अंतर्गत जो टंकियां खराब हैं या पानी की सप्लाई गांव में नहीं हो रही है सडक़ खोदकर डाल दी गई हैं। मांग की है की टीम बनाकर इसकी जांच कराई जाए। बताया धान मक्का और बाजार की खरीद की गई है। उसकी भी जांच टीम बनाकर कराने की मांग की है। सीडीओ ने बताया किसान दिवस में जो भी प्रस्ताव आए हैं। वह शासन को भेजे जाएंगे। पानी की टंकी को लेकर जो शिकायतें प्राप्त हुई है। टीम बनाकर उसे पर विधिवत जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *