सीडीओ को स्कूल के निरीक्षण में मिली खामियां

बच्चे कम होने,चेहरा प्रमाणीकरण न होने सीडीओ ने जताई नाराजगी

हरदोई से संतोष तिवारी की रिपोर्ट

हरदोई , समृद्धि न्यूज। गुरुवार को सीडीओ सान्या छाबड़ा द्वारा ब्लॉक बावन की ग्राम पंचायत कौढ़ा के कन्या प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के समय विद्यालय में पंजीकृत 57 बालक एवं 66 बालिकाओं कुल 123 के सापेक्ष 45 बालक एवं 57 बालिकाएं उपस्थित थे। कुछ बच्चे बिना यूनीफार्म के भी पाए गए। कम बच्चों की आमद पर अध्यापको ने बतया कि जन्म प्रमाण पत्र न बन पाने के कारण बच्चों के आधार नहीं बन पाए।जिससे डीबीटी की धनराशि उनके खातों में नहीं पहुॅंच पायी है। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने ग्राम पंचायत सचिव को विद्यालय में कैम्प लगाकर जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए।तथा अनुपालन से अवगत कराने एवं अभी तक जन्म प्रमाण पत्र न बनाये जाने का कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिये गये।विद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थल की उपलब्धता के आधार पर टेबिल टेनिस कोर्ट बनवाये जाने के निर्देश देते हुए अनुपालन से अवगत करायें।सीडीओ ने विद्यालय परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र कौढ़ा का निरीक्षण किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन सिंह कितने बच्चे सैम हैं, लकितने बच्चे मैम हैं,की कोई जानकारी नहीं दे सकीं।चेहरा प्रमाणीकरण का जबाव भी नहीं दे सकी।निरीक्षण में आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं पाया गया। सीडीओ ने आंगन बाड़ी कार्यकत्री को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय प्रभाष कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी बावन डा0 राम प्रकाश खण्ड विकास अधिकारी बावन रवि प्रकाश सिंह,उपायुक्त श्रम रोजगार उपस्थित रहे।पाईप पेयजल परियोजना हेतु गलियों में पाईप लाइन डालने हेतु की गई खुदाई की पुर्नस्थापना नहीं पाई गयी।सीडीओ द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए तीन दिन में पुर्नस्थापना कराने तथा अब तक पुर्नस्थापना न कराये जाने हेतु उत्तरदायित्व निर्धारित कर अवगत कराने के निर्देश नवनीत सिंह अधिशासी अभियंता जल निगम को दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *