संचारी रोगों के नियंत्रण के संबंध में सीडीओ ने की समीक्षा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 01 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक चलाये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई। समीक्षा में झाडिय़ों की कटाई में बढ़पुर ब्लॉक पीछे पाया गया। एमओआईसी द्वारा सही से कार्य नहीं किया जा रहा है। बैठक में सी0डी0ओ0 द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी गांवों में नालियों का ढाल सही करायें। जिससे पानी न भरे। सभी हैंडपंपों के ड्रेनेज के लिये सोकपिट बनाये जायें।
समीक्षा में कायमगंज ब्लॉक में तालाबों की सफाई सही नहीं पाई गई। नगर क्षेत्रों में ड्रेनेज क्लीनिंग कम हुई है। कमालगंज व नवाबगंज ब्लॉक में फॉगिंग कम हुई है। नवाबगंज व फर्रूखाबाद में एन्टी लार्वा का छिडक़ाव कम हुआ है। शमसाबाद व बढ़पुर ब्लॉक में ऑगनबाड़ी की विजिट कम पाई गई। शमसाबाद ब्लॉक में आशा की विजिट कम पाई गई। आशाओं द्वारा घर-घर जाकर विजिट नहीं किया जा रहा है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *