प्रेम व सौहार्द से मनाएं होली का पर्व : आसमा बेगम 

केमिकल रंगों से रहे दूर, गुलाल का करें उपयोग – ईओ

समधन, समृद्धि न्यूज।  होली रंगों का पर्व है, प्रेम व सौहार्द का त्योहार है, उल्लास और उल्लासित करने का अवसर है, ऐसे में नफरती बोल हरकतों से अपनी और दूसरों के रंग में भंग न डालें। रंगों के पर्व कों प्रेम व सौहार्द के साथ मनाएं।
यह बातें होलिका दहन की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत अध्यक्ष आसमा बेगम ने व्यक्त की उन्होंने कहा कि नगर पंचायत समधन की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल दी जाती है। यहां सभी लोग आपस में भाईचारा के साथ त्योहारों को मनातें है। एक ओर रंगों का त्योहार होली होगा और दूसरी तरफ कुछ दिन बाद इसी माह ईद उल फितर का त्योहार होगा दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाता है।
मुसलमान भाई- बहनें माह-ए-रमजान  में अल्लाह की इबादत में मशगूल हैं। रंगों के पर्व पर इस सौहार्द पर किसी के रंग नहीं लगना चाहिए जनता जनार्दन से मेरा निवेदन है कि मस्जिद जाते किसी भी रोजेदार पर रंग न डालें
कोई भी धर्म नफरत की इजाजत नहीं देता है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि होली पर्व पर नफरती बोल का प्रयोग न करें उन्होंने नगर की जनता को होली की शुभकामना भी दीं।
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता ने कहा कि होली पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें होली पर केमिकल रंगों का उपयोग बिल्कुल न करें, जिससे किसी की त्वचा पर कोई हानि न पहुंचे उन्होंने कहा कि नगर पंचायत आपको स्वच्छ वातावरण प्रदान करने का पूरा प्रयास करतीं हैं। आप सबका भी कर्तव्य है कि नगर को स्वच्छ बनाने तथा हरा-भरा बनाए रखने में हमारा सहयोग करें ईओ ने नगर की आवाम को होली और माह-ए-रमजान की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *