फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गौरी के लल्ला को खडुआ, पहुंचिया, कंधनी, वस्त्रों से सजाकर छठी धूमधाम से मनाई गयी। खतराना के महाराज श्री गणेश का 12वां छठी महोत्सव मीना अवस्थी एवं सुनील अवस्थी ने सनातन परम्परा एवं लोकरीति रिवाज के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया। प्रभु को छप्पन भोग पकवान अर्पित किये। मीना अवस्थी ने श्रीगणेश को खडुआ, पहुंचिया, कंधनी एवं सुन्दर वस्त्र पहनाकर दिव्य श्रृंगार किया। महोत्सव में महिलाओं ने ढोलक बजार श्रीगणेश के मनमोहक लोकगीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम संयोजिका मीना अवस्थी, धीरा देवी अवस्थी एवं मोहल्ले की अन्य मातृशक्ति ने अपने-अपने लोकगीत प्रस्तुत किये। वहीं मीना अवस्थी ने मातृशक्ति को छठी का उपहार व महाप्रसादी देकर उनका आदर-सत्कार किया एवं श्रीगणेश के अलग-अलग श्रृंगार में न्यौछाबर लोकरीति-रिवाज के साथ मनायी गयी। मातृशक्ति द्वारा लोकगीतों को ढोल की थाप पर…पायल भी लूंगी, बिछआ भी लूंगी..। मेरे लल्ला को लगिगई नजरिया गौरा काजल लगाओ…आदि गीत गाये और भाव नृत्य के साथ भक्तगण भाव विभोर हो गये। श्री गणेश महोत्सव में महाप्रसाद में कड़ी, चावल, दही बड़ा, रोटी, गुलगुला, फल, बतासे का प्रसाद भक्तों ने ग्रहण कर अपने जीवन को कृतार्थ किया। इस अवसर पर मीना अवस्थी, धीरादेवी अवस्थी, सुमन देवी, रूचि तिवारी, रानी मिश्रा, किरन आदि महिलायें उपस्थित रहीं।
धूमधाम से मनी भगवान श्री गणेश की छठी
