अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को भाजपा जिला शोध प्रमुख अवध क्षेत्र मधु पाठक के संयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अवधपुरी कालोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में पंडित रमेश दास शास्त्री द्वारा कथा,हवन पूजन कर व श्री राम लला के गीत गाकर खुशियां मनाई।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पाठक ने कहा कि आज हम सबके लिए सबसे बड़ा दिन है।आज कलयुग में भी त्रेता युग का आगाज हुआ है।हम सब प्रफुल्लित और हर्षित है क्योंकि वर्षो का सपना पूरा हुआ है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माया तिवारी,मनोरमा साहू, कुसुमलता तिवारी,निर्मला पाठक,सविता द्ववेदी, रामदुलारी,राजमती गौड़,मालती सिंह,सुनीता सिंह,दर्शन पांडेय, मंजू श्रीवास्तव,मालती शुक्ला, सीमा कनौजिया,सरोज चतुर्वेदी, मिथलेश तिवारी,बीना पांडेय, कलावती श्रीवास्तव,रोली श्रीवास्तव,शशि सोनी,उमा रस्तोगी,राधा पांडेय,लक्ष्मी सिंह, अंजनी,नीलम चौबे,मधुबाला, रिंकी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
