फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने कुश्ती स्टार विनेश फोगाट द्वारा अपना शानदार प्रदर्शन करने के दौरान फाइनल में अयोग्य घोषित कर दिया। जिसके विरोध में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मोनिका को सौंपा। जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी के नेतृत्व में सदर तहसील पहुंचकर पुन्नी शुक्ला के साथ राष्ट्रपति सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर मांग की है कि देश की स्टार खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विनेश फोगाट ने फाइनल में जगह बनायी। आखिरी दौर के मैच में उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया। इससे प्रतीत होता है कि संगीन साजिश है। कांगे्रसजन मांग करते है केंद्र सरकार अपने स्तर पर हस्तक्षेप कर घटना का खुलासा कराये। इस मौके पर दीपक कुमार चतुर्वेदी, वरुण त्रिपाठी, नईम उल्लाह, दानिश अली, फैजान खान, शोऐब, अंश गुप्ता, हसमत अली, अलीशा, मुस्कान, समीरा, पप्पो, सुनीता, नसरीन, नसीम बानो, आसिफ खां, जानकी शुक्ला, अभिषेक सारस्वत, वीरेन्द्र मिश्रा, हिलाल सफीकी आदि लोग मौजूद रहे।
कुश्ती स्टार विनेश फोगाट के मामले में केंद्र सरकार हस्तक्षेप कर करायें जांच
