फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं फैमिली कोर्ट कमेटी द्वारा जेंडर सैनिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान लखनऊ में आयोजन किया गया। जिसमें फर्रुखाबाद परिवार न्यायालय के परामर्श दाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के परिवार न्यायालयों में कार्यरत परामर्शदाताओं के गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के लिए उच्च न्यायालय द्वारा वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए परिवार न्यायालयों में आ रही परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए जेंडर सैनिटाइजेशन कार्यशाला का दो दिवसीय आयोजन न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान लखनऊ में किया गया। जिसमें पहले दिन फर्रुखाबाद परिवार न्यायालय के दीपक कुमार, मनीष कुमार कश्यप सहित 88 परामर्शदाताओं ने भाग लिया। कार्यशाला के समापन के दौरान मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली उच्च न्यायालय इलाहावाद एवं फैमिली कोर्ट कमेटी चेयरपरसन संगीता चद्रा न्यायमूर्ति द्वारा प्रदत्त प्रणाम पत्र जेटीआरआई डायरेक्टर रेखा अग्निहोत्री द्वारा दिया गया।
जेंडर सैनिटाइजेशन कार्यशाला में फर्रुखाबाद के अधिवक्ता दीपक कुमार सहित 88 परामदर्शदाताओं को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
