
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज में 75वां गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के साथ सम्पन्न हुआ। प्रबंधक सुनील अग्रवाल, उप प्रबंधक विजय गुप्ता, सदस्य विनय अग्रवाल व प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी व उप प्रधानाचार्या कुसुमलता ने दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों का शब्दों से स्वागत किया। संचालन दर्शना शुक्ला ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसमें दर्शना आर्या, सुनीता पाण्डेय, समीक्षा अग्निहोत्री, राधा दीक्षित, जया अवस्थी की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। उप प्रधानाचार्या कुसुमलता शिक्षा मंत्री का ंसंदेश प्रस्तुत किया गया। डीएसएचके फाउंडेशन की ओर से नीरज अग्रवाल द्वारा छात्राओं को प्रमाण पत्र, नगद धनराशि व चांदी का सिक्का प्रदान किया गया। पर्यावरण मित्र कार्यक्रम के अन्तर्गत जैव विविधता एवं सस्टेनेबिनिटी की मार्गदर्शिका शिक्षिका पूनम शुक्ला व छात्राओं को प्रशस्ति पत्र पुरस्कार प्रदान किये गये। साथ बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता की छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु बालिका वैष्णवी वर्मा द्वारा जूडो कराटे कला का प्रदर्शन किया गया। दर्शना शुक्ला ने मकर संक्रांति के पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पूनम शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक अजंट सिंह, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य व विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
