
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जीवीए अकाडेमी नववर्ष पर छात्रों के कोर्स से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किये गये। प्रसिद्ध कवि डा0 शिवओम अम्बर ने मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया और बच्चों को प्रमाण पत्र बांटे। विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक व कवियत्री प्रीती पवन तिवारी ने बच्चों को शिक्षित बनने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी संजय गर्ग, आदित्य दीक्षित, हर्ष दुबे रामनारायन आदि ने प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया। डा0 शिवओम अम्बर ने सम्बोधित करते हुए छात्रों को तीन मूल मंत्र का ज्ञान दिया। जीवीए गु्रप के संस्थापक विपिन अवस्थी व मोहन अवस्थी ने आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन वैभव सोमवंशी ने किया। इस अवसर पर शिवम सिंह, शिखा मिश्रा, अमन मिश्रा, श्वेता सक्सेना, शिल्पी वर्मा, सुखवेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे। छात्रा हेमा, वैष्णवी, निक्की, शिवांगी, रिशु गुप्ता, अभय, शोभित आदि लोग मौजूद रहे।
