फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इखलाक खान, महामंत्री राकेश कुमार सक्सेना, नगर प्रभारी सर्वेन्द्र सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष राजन राय जौली एवं संरक्षक मुन्ना गुप्ता के नेतृत्व में नगर कमेटी का विस्तार किया गया। रेलवे रोड स्थित अनंत होटल के सभागार में नगर कमेटी बैठक की अध्यक्षता हाजी मो0 इखलाक खान ने की। नगर उद्योग मंच का विस्तार किया गया। जिसमें अरुण कुमार अग्निहोत्री अध्यक्ष, चित्रांशु दीक्षित महामंत्री, जयवीर सिंह कोषाध्यक्ष बनाये गये। क्षेत्रीय इकाई सुतहट्टी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी, महामंत्री लईक सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष जीशान बने। नगर उद्योग आईटी मंच के अध्यक्ष अश्वनी राज, महामंत्री यश बाबू, कोषाध्यक्ष रितिक तिवारी बनाये गये है। पूर्व में घोषित नगर इकाई युवा नगर व्यापार मण्डल, महिला नगर व्यापार मण्डल, सप्ताहिक बाजार व्यापार मण्डल, घुमना-नेहरु रोड व्यापार मण्डल, अंगूरी बाग व्यापार मण्डल, सुतहट्टी व्यापार मण्डल, नगर उद्योग मंच व्यापार मण्डल का गठन हुआ। साथ ही महिला व्यापार मण्डल की नगर अध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने अपनी नगर कमेटी घोषित की। जिसमें नगर महामंत्री प्रियंका ठाकुर, कोषाध्यक्ष सरिता, संयुक्त महामंत्री स्वाती राज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना राठौर, विमलेश, नगर मंत्री छवि कुशवाहा को बनाया गया है। सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, सरदार जगदीप सिंह, अंकुर सक्सेना, रामजी बाजपेयी मौजूद रहे। संचालन नगर महामंत्री राकेश सक्सेना ने किया। धन्यवाद हाजी मो0 इखलाक खान ने किया। आभार नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीती गुप्ता ने व्यक्त किया।
नगर उद्योग व्यापार मण्डल की कमेटियों का हुआ विस्तार, स्वागत कर पदाधिकारियों को वितरित किये गये प्रमाण पत्र
