चेयरमैन ने 11 क्षयरोगियों को लिया गोद

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज नगर पंचायत चेयरमैन के आवास पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को उपचारित टीबी रोगियों को गोद लेने के संबंध में बैठक हुई। इसमें नगर के सम्मानित लोगों के साथ मिलकर टीबी से बचाव को लेकर चर्चा की गई। चेयरमैन अनिल राजपूत ने 11 क्षय रोगियों को गोद लिया। चेयरमैन ने गोद लिए गए सभी क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार की पोटली वितरण की। चेयरमैन ने बताया कि क्षय उपचाराधीन मरीजों को गोद लेने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डॉ0 दिलीप सिंह ने क्षय रोगियों को डाट्स की दवाओं को बिना नागा किए उपचार अवधि तक खाने को प्रेरित किया। चेयरमैन ने क्षय रोग के संबंध में शपथ दिलाई और टीबी को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष आदेश राठौर, पंकज श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *