नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। एक नजऱ इधर भी डालिए चेयरमैन साहब, मोहल्ले में जल भराव से हो ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने उपरोक्त समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है।
नवाबगंज नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला नयागनीपुर में जाने के लिए तालाब में भारी गंदगी से हुए जल भराव से ग्रामीणों का निकलना दूभर हो रहा है। जिस रास्ते से लगभग आधा सैकड़ा से अधिक घरों का रास्ता होकर गुजरता है, वहां से निकलने के लिए लोगों को खासी परेशानी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं मोहल्ले के निवासियों का कहना है की कई बार इसके लिए सभासद तथा नगर पंचायत कार्यालय में अपनी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके लिए ग्रामीण अब ग्रामीण नगर पंचायत अध्यक्ष से निगाहें लगाये बैठे हैं कि कब उनका रहमोकरम हो जाए और मोहल्ले से जलभराव की समस्या खत्म हो जाए।
चेयरमैन साहब जरा इधर भी नजर डालिए, जलभराव से लोग परेशान
