प्रेशर हॉर्न लगे होने पर 25 वाहनों के चालान

नशे की हालत में ट्रक चलाते मिला एक चालक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
सडक़ सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा नगर एवं राजेपुर थाना क्षेत्र में प्रेशर हॉर्न लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले 25 वाहनों के चालान किए गए एवं उन पर ढाई लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना अदा न करने पर तीन वाहनों को थाना राजेपुर में सीज कर दिया गया है। प्रवर्तन पर्यवेक्षक राजीव मिश्रा ने बताया एक चालक दोपहर में ही शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ राजेपुर थाने के पास पकड़ा गया एतो उस पर अर्थ दंड लगाकर थाना राजेपुर में उसके वाहन को सीज कर दिया गया है तथा उसके ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार माल वाहनों में ओवरलोड ले जाने, नशे की हालत में वाहन चलाने, निर्धारित गति सीमा से अधिक वाहन चलाने तथा माल वाहनों में किराए की सवारी ढोने पर ड्राइविंग लाइसेंस का निलंबन किया जाता है। इस वर्ष परिवहन विभाग द्वारा 105 ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *