नौ का शांतिभंग में चालान

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से लड़ाई झगड़ा अशांति फैलाने के मामले में 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
पुलिस ने श्यामू पुत्र कप्तान सिंह, रोहित पुत्र कप्तान सिंह निवासीगण मोहनपुर दिनारपुर, सुनील दुबे पुत्र सुरेश चंद्र दुबे निवासी शेरपुर सराय, नन्हे तिवारी पुत्र रामनिवास निवासी सिंगीरामपुर को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
वहीं पुलिस ने धर्मपाल पुत्र सन्तोष निवासी खुखशोरा थाना भोगनीपुर जिला कानपुर, अविनाश पुत्र प्रदीप सिंह निवासी पकड़ी कला थाना ताखा जिला आजमगढ़, दिलीप सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी दुलारपुर थाना लोनार जिला हरदोई, विशाल कुमार पुत्र उमेश प्रसाद निवासी सण्डीला जिला गोपालगंज बिहार, महेन्द्र पुत्र धीरज यादव निवासी मुगलसराय थाना अलीनगर जिला चंदौली को बीते दिन कानपुर रोड स्थित एक होटल के कर्मचारियों के साथ जेसीबी होटल के सामने खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद यचसीपीयल के कर्मचारियों के 20-25 कर्मचारियों ने होटल कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसमें 2 बच्चों के भी चोटे आयी थी। इसी मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पांच लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *