वाहन चेकिंग के दौरान 70 ई-रिक्शा व टैक्सियों के हुए चालान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। टीएसआई व एआरटीओ प्रवर्तन ने बगैर नंबर के नगर में फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा, टैक्सी आदि के चालान काटे। जिससे वाहन चालकों में पूरे दिन हडक़ंप की स्थिति रही।जानकारी के अनुसार मंगलवार को टी0एस0आई0 राजनेश और ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने नगर में बगैर नंबर के फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा व टैक्सी की चेकिंग की। इस दौरान करीब ७० के चालान किये गये। जिससे ई-रिक्शा चालकों व टैक्सी चालकों में पूरे दिन हडक़ंप की स्थिति रही। बताते चलें कि नगर में बगैर नंबर के ज्यादातर ई-रिक्शा चल रहे हैं। वहीं टैक्सियां भी बेरोकटोक चल रही हैं। आज जब चेकिंग की गयी, तो खामियां मिलने पर उनका चालान किया गया। टी0एस0आई0 व ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा। जो भी वाहन बगैर नंबर के चलते मिले, उनका चालान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *