चांद मोहम्मद खां बने सपा के जिला उपाध्यक्ष

मुजाहिद अंसारी बने अल्पसंख्यक सभा के जिला महासचिव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे चांद मोहम्मद खां को जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया है। साथ ही अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद खान ने मुजाहिद अंसारी को जिला महासचिव बनाया है। 8 जनवरी को जनपद के समस्त जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष को लखनऊ बुलाया गया है। उनसे सुझाव मांगे जायेंगे। 9 जनवरी को विधानसभा के पूर्व प्रत्याशियों की बैठक होगी। 11 जनवरी को सभी विधानसभा अध्यक्षों की बैठक होगी। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी व प्रदेश सचिव डा0 नवल किशोर शाक्य व जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, विवेक यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारी चांद मोहम्मद खां व मुजाहिद अंसारी को बधाई दी और माला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *