दुख की घड़ी में आर्य समाज सभी पीडि़तों के साथ: चन्द्रदेव शास्त्री

हवन पूजन कर की गई सुख समृद्धि की कामना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
मेला रामनगरिया के वैदिक क्षेत्र चरित्र निर्माण शिविर में प्रात: काल यज्ञ का आयोजन हुआ। शिविरवासियों ने सामूहिक रूप से यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर सुख संवृद्धि की कामना की। साथ ही मेले में हुए अग्निकाण्ड को लेकर शोकसभा की गई। जिसमें दुखी कल्पवासियों के परिजनों व घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। जिला सभा के प्रधान आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में आर्य समाज सभी पीडि़तों तथा उनके परिजनों के साथ है तथा प्रसाशन से सभी को आवश्यक उपचार व सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हैं। आपदा की इस घड़ी में सभी संत समुदाय तथा कल्पवासियों को पीडि़तों की मदद को आगे आना चाहिए। भविष्य में ऐसी कोई अनहोनी न हो इसके लिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में स्वामी महेन्द्रानंद, देवनानंद, प्रदीप शास्त्री, हरिओम शास्त्री, उदिता आर्या, रत्नेश द्विवेदी, उपासना कटियार, ऋतु राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *