पीडीए परिवार को समर्पित रहा जनेश्वर मिश्र का जीवन: चन्द्रपाल सिंह

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव केन्द्र मंत्री रहे छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ।
जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन समता और समानता के संघर्ष से परिपूर्ण रहा। उन्होंने सदैव डा0 लोहिया के सिद्धांतों को पूरे जीवन अपना आदर्श माना और उन्हीं सिद्धांतों को लेकर वह नेताजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले तथा अपना पूरा जीवन पीडीए परिवार को मुख्य धारा में लाने के संघर्ष में समर्पित कर दिया, उनका एक एक सुझाव समाजवादी पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। डा0 नवल किशोर शाक्य ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के विचार हमारी अमूल्य धरोहर हैं, आज जो परिपक्व नेतृत्व हमारे पास है वो जनेश्वर मिश्र की ही देन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में मिश्र की यादगार के रूप में गोमती नगर लखनऊ में भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा पार्क विकसित किया, जो लगभग 376 एकड़ में फैला हुआ है और उसे बेहतरीन संरचना के साथ सजाया संवारा गया था। सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन ने कहा जनेश्वर मिश्र डा0 लोहिया के सच्चे अनुयायी थे और उनका सम्पूर्ण समाजवाद की भावना से ओत प्रोत रहा, वो जब तक रहे तब तक नेताजी छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा निर्णय लेने से पहले उनकी राय जरूर लेते थे और उनके दिए सुझावों को मानते भी थे। सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि जनेश्वर मिश्र द्वारा समाजवादी आंदोलन को दिए अतुलनीय योगदान को समाजवादी लोग बहुमूल्य धरोहर के रूप में संजोये हुए हैं। इस दौरान अशोक अंबेडकर, प्रतिभा यादव, के0के0 यादव, नंदकिशोर दुबे वंदेमातरम, अर्वेश चतुर्वेदी, रामपाल सिंह यादव, शिव शंकर शर्मा, अमित यादव, बेचलाल यादव, अरविंद यादव, अखिल कठेरिया, मुजाहिद अंसारी, मुख्तियार आलम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *