सपा कार्यकर्ता मानसिक रुप से मजबूत: डा0 जितेन्द्र यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य व प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव एवं सर्वेश अम्बेडकर की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा कि पूरी ईमानदारी से अधिकारियों ने मतदान कराया। उसी ईमानदारी व निष्ठा के साथ मतगणना निष्पक्ष होकर कराये। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आवाह्न किया कि मण्डी जरुर पहुंचे। प्रशासन के दबाव में न आये। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ बोलकर बड़े-बड़े चैनलों के सामने गुमराह किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने कहा कि वह जिला प्रशासन व पांचों विधानसभा के आरओ को बधाई देता हूं। जिन्होंने निष्पक्ष मतदान कराया, उसी तरह निष्पक्ष काउंटिंग हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मतदान करती है। इस बार इंडिया गठबंधन की जीत तय है। संविधान बचाने के लिए इंडिया गठबंधन काम कर रही है। प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के लोगों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा रहा है। हम मानसिक रुप से मजबूत है। निष्पक्ष मतगणना हो। जिस तरह हमें जनता का सहयोग मिला, उसी तरह प्रशासन निष्पक्ष काउंटिंग कराये। सपा कार्यकर्ता धैर्य के साथ सर्तक रहे। इस बार डा0 नवल किशोर शाक्य डेढ़ लाख वोटो से जीतेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, डा0 नवरंग यादव, उदय प्रताप सिंह भोला यादव, केके यादव, देवेन्द्र सिंह यादव, विनीत परमार, बेंचे लाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।
प्रशासन निष्पक्ष होकर मतगणना कराये: चन्द्रपाल सिंह यादव
