जयंती पर चौधरी चरण सिंह को सपाइयों ने किया याद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती किसान दिवस के रूप में आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सही मायने में किसानों के असली मसीहा थे।

आज उनका नाम जिस सम्मान के साथ लिया जाता है वह उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की ही देन है। चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के उत्तराधिकारी नेताजी मुलायम सिंह यादव बने। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी पिछड़ों और किसानों के हक की बात हमेशा से करती रही है, वह उनका दुख दर्द अच्छी तरह समझती है। आज समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उनके विचारों का अनुसरण कर रही है। लोकसभा प्रभारी मौलाना इरफान उल हक कादरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के समक्ष उनको बचपन में एक बार बोलने का मौका मिला था। वह सही मायने में गरीबों की आवाज थे। सर्वेश अंबेडकर ने चौधरी चरण सिंह के सम्पूर्ण जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
जिला उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह पैसे से ज्यादा व्यक्ति के संघर्ष को वरीयता देते थे। इस अवसर पर फारुख कादरी, अशोक अंबेडकर, विजेंद्र यादव, राजपाल यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम प्रभारी विजेंद्र यादव, साजिद अली खान, विनीत परमार का धन्यवाद प्रेषित किया। संचालन रजत महेश्वरी ने