निष्क्रिय व अनुशासनहीन पदाधिकारी संगठन से होंगे निष्कासित: चन्द्रपाल यादव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी जिला संगठन की मासिक बैठक आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन जिला उपाध्यक्ष मुन्ना यादव ने किया।
जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी अनुशासन में रहकर ही पार्टी को आगे बढ़ा सकते हैं, कुछ लोग हैं जिनका काम ही है अनुशासन हीनता करना वो खुद भी काम करते नहीं और जो कर रहा है उसे करने भी नहीं देते इसलिए अब ये तय हो चुका है निष्क्रिय और अनुशासनहीन पदाधिकारी संगठन में किसी भी कीमत पर नहीं रहेंगे। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि हर पदाधिकारी अपने बूथ की कमेटी का खुद जिम्मेदार है और सभी पदाधिकारी निर्धारित अवधि में अपने-अपने बूथ की कमेटी बनाकर जिला कार्यालय को सौंप दें। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि लड़ाई बड़ी है और बड़ी लड़ाई को जीतने के लिए संघर्ष भी बड़ा करना पड़ेगा। पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, सर्वेश अंबेडकर, शिराजुल आफाक मुन्ना, रामशरन कठेरिया, नरेन्द्र सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह भोला यादव, राधेश्याम सविता, के0के0 यादव, आलोक यादव, शिवशंकर शर्मा, साजिद अली खान, इजहार खां आदि ने विचार रखे। इस मौके पर मनोज यादव, पवन गौतम, धीरज मिश्रा, नीलम सिंह चौहान, सुनीता शाक्य, दीक्षा शाक्य, रमेश चन्द्र कठेरिया, विनीत परमार, निजाम अंसारी, विमल प्रताप सिंह, सन्तोषा यादव, अरविंद पाल, संदीप यादव, अरविंद यादव, ब्रजेश यादव, अंकुर शाक्य, अमित कठेरिया, समरदीप चौहान, रामविलास माथुर, ज़ीशान खां, निर्भान सिंह, रुकमंगल सिंह, अमित कठेरिया, रवि यादव, विकास कुमार, राजन यादव, अनिल यादव, मुजीबुल हसन,ं चाँद खाँ, अमीर सिंह, ब्रजेश पाल, रंजीत चक, अरविंद यादव, अशोक अंबेडकर, बंटी यादव, अश्विनी यादव, अमन सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे। वहीं पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने सच्चिदानंद लोधी और रामवीर सिंह राजपूत को जिला महासचिव इलियास मंसूरी द्वारा सदस्यता ग्रहण कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *