Headlines

हिन्दी साहित्य भारती जनपद इकाई के चन्द्रप्रकाश मिश्रा बने अध्यक्ष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हिंदी साहित्य भारती की आवश्यक बैठक हिंदी साहित्य भारती के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री रवींद्र शुक्ल के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस फतेहगढ़ में आयोजित की गई। अध्यक्ष की अनुशंसा पर जिले की नवीन कार्यकारिणी के गठन पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राष्ट्रीय विचारों से संम्प्रक्त चंद्र प्रकाश मिश्रा को जनपद इकाई का अध्यक्ष नामित किया गया। सभी सदस्यों एवं जिले के पदाधिकारीगणों द्वारा नामित अध्यक्ष के प्रति विश्वास व्यक्त किया गया। अध्यक्ष पद के नाम का प्रस्ताव वर्तमान जिला इकाई महामंत्री डा0 आलोक बिहारी शुक्ल द्वारा किया गया। साथ ही प्रदेश संयुक्त महामंत्री हिंदी साहित्य भारती डॉ0 प्रभात अवस्थी द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अनुमोदन किया गया। साथ ही नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवीन कार्यकारिणी गठन की चर्चा, संगठन की सदस्यता अभियान पर चर्चा एवं जुलाई माह में हिंदी साहित्य भारतीय स्थापना सप्ताह मनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया। शिक्षक व संत सम्मेलन पर विचार हुआ। जिला इकाई का बैंक खाता खोलने संबंधी विचार दिये गये। साथ ही भारत पर मंडराते आसन्न खतरों, संकटों पर चर्चा हुई। इस मौके पर राम मुरारी शुक्ल, अरुण कुमार गुप्ता, रागिनी मिश्रा, आदेश गंगवार, राजीव बाजपेई, विजय मिश्रा, रघुनंदन प्रसाद मिश्र, सएन मिश्रा, प्रधानाचार्य अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *