चन्द्रेश राजपूत बने सपा के सदर विधानसभा अध्यक्ष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सदर विधानसभा में चंद्रेश राजपूत को विधानसभा का अध्यक्ष घोषित किया है। पिछले कई दिनों से बूथ कमेटी बनाने में चन्द्रेश राजपूत कार्य कर रहे थे। जिसके चलते उन्हें सदर विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी मेहनत को देखते हुए रविवार को जिलाध्यक्ष द्वारा मनोनयन पत्र सौंपा गया है। चंद्रेश राजपूत ने कहा कि वह काफी समय से समाजवादी पार्टी में कार्य कर रहे हैं। सभी जाति और वर्गों का उन्हें समर्थन मिल रहा है। जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने चन्द्रेश राजपूत को विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *