सपा महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष बनी चारु हनी यादव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने चारू हनी यादव को महिला सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सुलक्षणा सिंह ने महिला सभा का संगठन विस्तार करते हुए चारु हनी यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी पंचायत चुनाव एवं विधानसभा में संगठन को मजबूत करना व ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को पीडीए से जोडक़र समाजवादी पार्टी की रीति-नीति का प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने अपने निवास पर फूल मलाओं से चारु यादव का स्वागत किया और संजू यादव को सदर विधानसभा प्रभारी बनाकर स्वागत किया गया। चारु यादव ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वाह्न किया जायेगा। लोगों को पार्टी से जोडक़र और मजबूती प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर एके सिंह, सदर विधानसभा अध्यक्ष संजू यादव, पप्पू यादव, निशा शुक्ला, मोहिनी यादव, रिन्की यादव आदि महिलायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *