रुपये मांगने पर की मारपीट
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर युवक से 25 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में पीडि़त ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर रुपये दिलाये जाने व कार्यवाही की मांग की। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पत्योरा निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उसने 2 वर्ष पूर्व जोगपुर निवासी नन्हे ठाकुर ने कॉलोनी दिलवाने के नाम पर 25 हजार रुपये लिए थे। जब मुझे कॉलोनी नहीं मिली तो मैंने उसे कहा कि मेरी कालोनी आज तक नहीं आयी है जो मेरे रुपये लिये है वह वापस करों। इसी बात को लेकर गालियां देने लगा और मारपीट कर घर से भगा दिया। पीडि़त ने रिपोर्ट दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी।
