फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मकान देने के नाम पर सेना के नायब सूबेदार सुरेंद्र सिंह के साथ 10 लाख रूपयों की ठगी की गई। दर्ज कराई रिपोर्ट में नायब सूबेदार सुरेन्द्र सिंह ने कहा है कि मेरी 28 राजपूत में पोस्टिंग हैए मेरा मकान विकास नगर पांचाल घाट में हैं। मेरे मकान के पास स्व0 गजेन्द्र सिंह राठौर का मकान है जिनके दो बेटे है संघर्ष सिंह राठौर की रेलवे में झांसी डिवीजन की कोटरा स्टेशन पर पोस्टिंग हैं और सनी सिंह राठौर नेकपुर में अपनी मां के साथ रहता है। जो सकवाई मोहम्मदाबाद के रह रहने वाले हंै, ने अपने मकान को बेचने के लिए मुझसे फरफरी 2024 में अपने पूरे परिवार की सहमति से 41 लाख में सौदा तय किया। बयाने की रूप मे 10 लाख रूपए लिए, लेकिन जब बयाना हुआ तब मैं छुट्टी पर न होने की कारण रुपये फोन-पे पर संघर्ष सिंह को अलग-अलग देना पड़ा। जिसमें 9 लाख अपने अकाउंट और 1 लाख अपनी पत्नी के अकाउंट से संघर्ष सिंह को दिया। मकान के बैनामा 19 मई 2024 करने की बात तय हुई, लेकिन 5 मई 24 को अपना मकान बिना कोई सूचना दिए दूसरी पार्टी को बेच दिया। जब मैं 17 मई 2024 को घर पहुंचा तब इसकी जानकारी हुई। मैंने संघर्ष सिंह और उनके परिवार वालों से बात की उस समय संघर्ष सिंह ने एक महीने में पैसा देने का वादा किया। अपनी गलती की माफी मांगी, लेकिन उसके बाद मेरे लगातार फोन करने पर भी न तो पैसा दिया और न बात की। छुट्टी न मिलने के कारण मैंने इस घटना की शिकायत अपनी यूनिट के आफिसर्स से की। उन्होंने घटना की सूचना डीएम, एसपी को देने की बात कही। मैंने अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया।
मकान देने के नाम पर नायब सूबेदार से दस लाख की ठगी
