सैनिक अस्पताल के चिकित्सक रहे मौजूद
मूकबधिर विद्यालय में बच्चों के साथ चिकित्सकों ने खेला खेल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व विकलांगता दिवस पर सैनिक अस्पताल के कमान अधिकारी कर्नल मनीष पाण्डेय के दिशा निर्देश पर सैन्य अस्पताल की टीम ने विजन-2047 के तहत सबको साथ लेकर चलने के अपने समाजिक दायित्व की दृष्टिगत करते हुए राजकीय मूक बधिर विद्यालय में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। कर्नल मनीष ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जायेगा। साथ ही बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आपसी समझ का और विकसित किया जायेगा। शिविर में सेना के दंत चिकित्साधिकारी ले0 कर्नल दीपक शर्मा ने बच्चों को चल चित्र के माध्यम से दांतों की साफ-सफाई की। सही विधि तथा महत्व को समझाया। मकूबधिर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सीखे हुए ज्ञान को प्रदर्शन द्वारा दिखाया। मेजर डा0 शैफाली यादव तथा कैप्टन डा0 आशुतोष दीक्षित ने शारीरिक स्वच्छता तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरुक किया। विशिष्ठ बच्चों से संप्रेक्षण में विद्यालय के शिक्षकों नीरज सक्सेना, अभिनव पटेल, अंकुर, प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने पूर्ण सहयोग किया। जागरुकता कार्यक्रम के पश्चात स्वास्थ्य शिविर का कार्य किया गया। ले0 कर्नल दीपक शर्मा ने प्रत्येक बच्चों के दांतों का परीक्षण किया एवं चिकित्साधिकारी मेजर शैफाली एवं कैप्टन आशुतोष दीक्षित ने सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिससे नर्सिंग अधिकारी कैप्टन राजनंदनी, सूबेदार के प्रसाद, सूबेदार राजीव सिंह, सूबेदार प्रदीप कुमार, सूबेदार रामलख सिंह तोमर, नायक सूबेदार, सुखदेव ने सहयोग किया। साथ ही औषधि एवं दैनिक आवश्यकताओं की सामग्री का वितरण किया गया। एक ही दिन विशेष बच्चों के साथ आपसी समझ विकसित करने के उद्देश्य के अंतर्गत खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। सभी सैन्य अधिकारियों व सैन्य अस्पताल की पूरी टीम ने बच्चों के साथ बैडमिंटन, बॉलीवाल इत्यादि खेल खेले। खेल के आयोजन में हवलदार एमएस राठौर, केडी शर्मा, हवलदार तेजवीर सिंह, नायक राजकिशोर सिंह, नितिन कुमार, आरती सिंह, एके चौहान ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन में बच्चों द्वारा सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। विश्व विकलांगता दिवस पर सैनिक अस्पताल द्वारा सामान्य जनता के प्रति दायित्व निर्वाह्न हेतु आयोजित कार्यक्रम की सराहना एवं अनुकरणीय था।
विश्व विकलांगता दिवस पर बच्चों का किया गया चेकअप
