महिला की मौत के बाद चेता स्वास्थ्य विभाग, जौरा में लगाया कैंप

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गाँव जौरा निवासी राजेन्द्री बाथम उम्र 43 वर्षीय पत्नी कालेश्वर बाथम को बुखार आने पर परिजन नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र लेकर आये थे। उसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। लोहिया से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया था। सैफई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। समूह की मंन्जू कठेरिया ने सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के डा0 सन्दीप कुमार, एचईओ अखिलेश कुमार, एल अनूप कुमार, स्टाप नर्स पूनम की टीम ने गाँव में कैम्प लगाकर 65 मरीजों की डेंगू किट द्वारा जाँच करवाकर दवा दी। एचईओ ने बताया की एक महिला की मौत की जानकारी होने पर हमारी टीम ने कैम्प लगाकर खांसी, जुखाम, बुखार सहित अन्य बीमारियों की जांच कर उपचार किया। पूनम की सूचना पर खण्ड विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रसाद ने तत्काल 4 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगवाकर गाँव में सफाई कराई। वहीं दूसरे दिन भी डाक्टरों की टीम ने पहुँचकर डेंगू की जांच की व बुखार सहित अन्य बीमारियों की दवा दी। जो काम प्रधान को करना चाहिए था वह काम समूह की मंन्जू कठेरिया ने कर दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *