श्री कृष्ण जन्म व गोवर्धन पूजा कथा के साथ लगाया गया छप्पन भोग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिवस पर गोवर्धन पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। राधा श्याम शक्ति मंदिर लोहाई रोड पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भगवताचार्य संतोष ने कहा कि श्रीमद् भागवत मानव सभ्यता का अनूठा गं्रथ है। भगवान कृष्ण का विषम परिस्थितियों के माध्यम से वर्णन किया। जन्म के दौरान नंद बाबा के यहां उत्सव मंगल गीत, बधाईयां व खुशी मनाई जा रही थी। नंद बाबा यशोदा मईया उपहार दे रहे थे। दूसरी ओर मथुरा का राजा कंस अत्याचारी अपनी प्रजा का शोषण कर रहा था। जिससे त्राही-त्राही मची थी। भगवान कृष्ण का अवतार होता है और बाल लीलायें, मित्रसखा भाव का व परिवारिक समाजिक जीवन का सजीव चित्रण मनुहारी लग रहा था। भगवताचार्य ने बताया कि जीवन के साथ-साथ अपने भक्तों को आहार, बिहार, मानव जीवन कर्तव्यों को मनोवैज्ञानिक ढंग से खान-पान परिवार, समाजिक एवं राष्ट्रीय प्रेम के कर्तव्यों के प्रति धर्म निष्ठा व सेवा भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन अच्छे कार्यों के लिए बना है उसे सही से अपनाये। महापुरुषों की कथाओं से प्रेरणा लें। बच्चों को शिक्षित करें। दैवीय गुणों का संस्कार पैदा करें, तभी भारत एक दिन अवश्य विश्व गुरु बनेगा। साथ ही अध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की गई। बाल लीलायें, माखन चोरी आदि की लीला के साथ सामुहिक उत्सव मनाया गया। गीत, संगीत के साथ भजनों पर श्रोता झूम उठे। सभी ने कथा का आनंद लिया। ५६ भोग लगाया गया। महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही गोवर्धन पूजा उत्सव भी मनाया गया। बड़ी संख्या में भक्तगणों ने भाग लिया। इस दौरान डा0 मनोज महरोत्रा, सुरेन्द्र सफ्फड़, जितेन्द्र अग्रवाल, रेनू सिगतिया, पवन अग्रवाल, हर्षित सिगतिया, गिरधर गोपाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *