प्रजापिता ब्रह्माकुमारी जटवारा जदीद में धूमधाम से मना छठ उत्सव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ओमनिवास जटवारा जदीद सेवा केंद्र पर मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव छठ भोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इटावा से आई हुईं ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने कहा जैसे दूध का सार मलाई में है वैसे ही जिंदगी का सार भलाई में है इसलिए कहते हैं कर भला तो होगा भला। उन्होंने मंदिर तक पहुंचना तन का विषय बताया, लेकिन ईश्वर परमात्मा शिव तक पहुंचना यह मन का विषय है। श्री कृष्ण के जन्म के 6 दिन के बाद छठ उत्सव मनाया जाता। यह श्री कृष्ण के बचपन की छवि और उनके अनन्य दिव्य गुणों का प्रतीक है। ब्रह्माकुमारी शोभा दीदी ने कहा कि इस दिन लोग भक्ति भाव से लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं, तो सिर्फ खाने और सोने का नाम जीवन नहीं जीवन का नाम है सदैव आगे बढ़ते रहना। हमारे विचार चाहे कितने भी उत्तम क्यों ना हो वह सार्थक तभी माने जाते हैं जब उसकी झलक व्यवहार में दिखती है। जैसे श्री कृष्ण का व्यवहार कितना निस्वार्थ भाव का था कितना संबंधों में मधुरता थी। इटावा से आई हुई ब्रह्माकुमारी सुधा बहन ने भी अपने विचार में कहा कि जीवन में दुख सुख लाभ हानि आना निश्चित है, लेकिन उसके कारण हमें दुखी नहीं होना चाहिए। पूनम बहन ने कहा कभी अपने को कमजोर नहीं समझना। माना कि मैं कमजोर हूं पर मेरा साथी सर्वशक्तिमान है तो मेरी विजय निश्चित ही है। इस मौके पर कड़ी, चावल, पूरी कचोरी, फल आदि का भोग लगाकर वितरित किया गया। सुधा बहन, एकता बहन ने गीत प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *