
व्रतियों ने डूबते सूर्य को अघ्र्य देकर सुख-समृद्धि की कामना
बच्चों ने रंगोली बनाकर छुड़ाई आतिशबाजी, पुलिस अधीक्षक ने लिया भाग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्वांचल विकास समिति द्वारा गंगा तट पर लोकपर्व महापर्व छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनायी गई। पूजा में बिहार एवं पूर्वांचल, प्रदेश के लोगों ने भाग लिया। होल्लास पूर्वक बढ़-चढक़र आस्था के पर्व छठ पूजा में शामिल होकर पांचाल घाट पर सूर्य भगवान को डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया और सूर्य भगवान में सभी सुहागिनों ने सौभाग्य, आरोग्य, पुत्र आदि की प्रार्थना कर पूजा अर्चना की। सूर्य भगवान आदी देव है और सबके देवता है, सबके लिए मंगल कार्य करते है। पूर्वांचल के बहुत से परिवारों ने धूमधाम से सिर पर प्रसाद की टोकरी रखकर गंगा जी के तट पर अपने दिलों में पुत्र, परिवार व सुख समृद्धि की कामना की। व्रतियों ने बांस की टोकरी में ठेकुआ पत्ते लगे गन्ने, पानी वाला नारियल, अदरक, मूली, हल्दी, हरा पौधा, केला, नासपाती सूफ में सजाकर गंगा के किनारे छठ मईया को सूर्यास्त के समय अघ्र्य दिया। छठा देखते ही बन रही थी। यह महापर्व जाति धर्म से हटकर गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए लोग पूजा में शामिल हुए। पांचाल घाट को सुबह से ही सजाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। देर शाम पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पहुंचकर छठ पूजा कार्यक्रम में सरीक हुए। पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष केदार शाह ने बताया कि कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। संयोजक डा0 समीम अहमद की देखरेख में व्यवस्था सम्पन्न हुई और उन्होंने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उमेश कुमार दीक्षित, हरेन्द्र दुबे, रामबाबू शाह, एनडी प्रसाद, अशितोष अवस्थी, रिचा अवस्थी, रोबीन गुप्ता, उदित अग्रवाल, रविन्द्रनाथ राय, अमित कुमार, अवधेश सिंह, राकेश रंजन, कमलेश कुमार, आरसी प्रजापति, सुनील गुप्ता, नौशाद आलम, श्याम कटियार, संतोष कुमार, डा0 रजनी सरीन, मनोज मिश्रा, प्रमोद कुमार झा, भप्पू सोनी आदि लोग मौजूद रहे। देर शाम सभी ने आतिशबाजी, पटाखे, अनार छुड़ाकर महापर्व छठ पूजा उत्सव में भाग लिया। महिलाओं व बालिकाओं ने रंगोली बनाकर छठ मईया की आकृति बनायी। सभी व्रतियों ने खूबसूरती से महापर्व मनाया। सोमवार को प्रात: ६ बजे गंगा तट पर उगते सूर्य को अघ्र्य दिया
