फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरदार पटेल युवा वाहिनी एवं सरदार पटेल युवा मंच के तत्वाधान में वीर छत्रपति शिवाजी महाराज का 394वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लगभग 40 फुट लंबा कैलेंडर प्रदर्शित किया गया। पुष्प वर्षा के साथ शिवाजी महाराज के जयकारों से मसेनी चौराहा गुंजायमान हो गया। साथ ही शिवाजी महाराज भव्य दरबार भी देखते ही बन रहा था। जिस पर सभी प्रबुद्धजन निरंतर पुष्प अर्पण करते दिखे। सामूहिक पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण किया गया।

नेकपुर स्थित शिवाजी संस्थान पहुंचे जहां पर सभी ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर एवम केक काट कर जन्मोत्सव भव्य रुप से मनाया। दोनों संगठनों के अध्यक्ष पवन कटियार, गौरव कटियार ने व्यवस्था देखी। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, वरिष्ठ संरक्षक हर्षवर्धन कटियार, कुलदीप कटियार, वीरेंद्र सिंह कटियार, विजय कटियार, राहुल गंगवार, रिंकू कटियार, कृष्णमोहन कटियार, मधुर कटियार, प्रमोद कटियार, अशोक कटियार, अजय कटियार, गुरदीप कटियार, संजय कटियार, राजीव कटियार, शिव कुमार कटियार, शिवम मोहन कटियार, अनूप कटियार, अजय कटियार, सौरभ कटियार, रीटू कटियार, पंकज कन्नौजिया, अंशुल कटियार, शरद कटियार, शशांक कटियार, विजय, धनंजय, हेमंत, प्रशांत, शिवम पटेल, प्रवेश, विनीत, ऋत्विक सनी, निखिल, मनीष, प्रशांत, अवनीश, शुभम, सौरभ, क्षितिज, उत्कर्ष, टीटू गंगवार, वतन गंगवार, बंटी ठाकुर, आशीष कटियार, नवीन कटियार, अमित, सरोज कटियार, हनी, बंटी कटियार, नवीन, प्रदीप कटियार, अतुल कटियार, पवित्र, शुभम, सौरभ, आलोक आर्यंश, सचिन, शिवांशु, रितेंद्रे, अंकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
