क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि भाजपा नेता विकास राजपूत का जोरदार स्वागत

मौका मिला तो क्रिकेट खिलाडिय़ों के लिए हर ब्लॉक में बनवाएंगे स्टेडियम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार विकास राजपूत युवाओं के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं। विकासखंड मोहम्मदाबाद के ग्राम गणपतीपुर में युवा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा नेता मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जमुनापुर और इंदरपुर की टीमों की भिड़ंत मंगलवार को हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता विकास राजपूत पहुंचे। भाजपा नेता के पहुंचने पर ग्राम प्रधान गणपतीपुर पुष्पेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फूलमाला से उनका स्वागत किया। भाजपा नेता ने दोनों टीम के खिलाडिय़ों से भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं दी। मैच की शुरुआत में जमुनापुर टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 149 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। वहीं इंदरपुर की टीम 79 रन पर ही ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच बने अमन सक्सेना ने 15 गेंद में 51 रन बनाकर अर्धशतक बनाया। साथ ही विकास राजपूत ने कहा कि फर्रुखाबाद के युवाओं में काफी प्रतिभा है। वह खेल के क्षेत्र में भी अद्वितीय योगदान दे सकते हैं और देश-विदेश में भी फर्रुखाबाद का नाम रोशन करने में सक्षम है। आने वाले समय में जनता के आशीर्वाद से वह सांसद बन के आते हैं, तो फर्रुखाबाद के हर ब्लॉक में क्रिकेट स्टेडियम बनवाया जाएगा। क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों की कोचिंग के लिए ब्लॉक स्तर पर मुफ्त सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। भाजपा नेता विकास राजपूत के साथ युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ मची रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *