मुख्य सेविका ने कार्यालय के लिपिक पर लगाए शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप

हरदोई, समृद्धि न्यूज। आंगनवाड़ी कार्यालय में तैनात एक मुख्य सेविका ने अपने ही विभागीय लिपिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मुख्य सेविका ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए आरोपी लिपिक पर शारीरिक शोषण व बेड टच करने का आरोप लगाया है।आरोप है कि उसकी आंगनवाड़ी कार्यालय में सुपरवाइजर पद पर नई नियुक्ति हुई है।आरोप है कि वह लिपिक के उत्पीड़न से परेशान हो चुकी है। लिपिक की गलत हरकतों से परेशान होकर उसने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है।शनिवार को वह आंगनवाड़ी कार्यकत्री महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को आप बीती सुनाई।बताया कि वह हरदोई बाल विकास परियोजना कार्यालय में मुख्य सेविका पद पर कार्यरत है।उसी कार्यालय में आरोपी लिपिक कमल कुमार भी तैनात है।जो उसे लगातार प्रताड़ित करता है।तथा शारीरिक रूप से शोषण करना चाहता है।
इस संबंध में सीओ अंकित मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।जांच समिति की रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मुख्य सेविका ने अपनी महिला सहकर्मियों के साथ कोतवाली पहुंच कर शिकायती पत्र दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *