मुख्यमंत्री ने सदर विधायक के 500 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से विकास कार्य कराये जाने को लेकर मुलाकात की। जनपद को निरंतर विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी द्वारा दी गई करोड़ों की परियोजनाओं को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर मण्डल की समीक्षा बैठक की। जिसमें विभिन्न प्रस्तावों को मंजूर किया गया। मेजर सुनील दत्त द्विवेदी द्वारा दिये गये प्रस्ताव में फतेहगढ़-गुरसहायगंज मार्ग के फोरलेनीकरण, बाईपास सहित लगभग ४०० करोड़ रुपये और देवरामपुर, नगला खैरबंद, रेलवे क्रासिंग की कीमत लगभग १०० करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति प्रदान की गई। मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने फोन पर समृद्धि न्यूज को बताया कि ५०० करोड़ की योजनाओं का मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है। तीन महीने के अंदर कार्य शुरु हो जायेगा। जिससे फर्रुखाबाद नगर के अलावा जनपद के लोगों को लाभ मिलेगा और व्यापार के साधन सुगम होंगे। जनपद वासियों ने इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री व सदर विधायक को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *