आधा सैकड़ा सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों ने कराया अपना परीक्षण
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 49 मरीजों ने प्रतिभाग कर अपने-ेअपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर जीवन रक्षक दवाइयां प्राप्त कीं। फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने बताया आयोजित शिविर में 49 मरीजों ने प्रतिभाग किया। ज्यादातर मरीजों में खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण पाए गए। कुछ लोगों ने कमजोरी और सांस फूलने की भी शिकायत की, तो कुछ ने दाद, खाज, खुजली की शिकायत की। उन्होंने बताया शिविर में 17 मरीज के खून की जांच एलटी अलका द्वारा की गई। इस मौक पर एलटी अलका, एएनएम भावना, बार्ड बाय राजेश कुमार ने राजकीय कार्य में सहयोग किया। फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार द्वारा मरीजों को जीवन रक्षक दवाइयां प्रदान की गई। साथ ही कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गयी।
पीएचसी फैजबाग में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन
