फर्रुखाबाद के व्यापारी हुए शामिल, मिथलेश अग्रवाल का हुआ सम्मान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दानवीर सेठ भामाशाह व स्वतंत्रता के पुरोधा की जयंती पर लखनऊ के विधानसभा सचिवालय भवन में व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों को सम्मानित किया। समाजसेवी व भाजपा नेत्री मिथलेश अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। जनपद से कई व्यापारी बंधुओं ने सेठ भामाशाह जयंती कार्यक्रम में भाग लिया। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री सहित व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रहे। विशिष्ठ अतिथि वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डा0 नीरज बोरा, विधायक डा0 राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक ओपी श्रीवास्तव व राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंसल आदि मंचासीन अतिथि रहे। जनपद फर्रुखाबाद से व्यापारी मिथलेश अग्रवाल के अलावा भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल से जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री व युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, युवा जिला महामंत्री प्रबल महेश्वरी, अर्पण अग्रवाल, डा0 कुलदीप सिंह, संदीप सक्सेना, विनय सिंह आदि व्यापारियों ने भाग लिया।
भामाशाह जयंती पर मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को किया सम्मानित
