मंत्रिमंडल के साथ आगमन से पूर्व अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री

किया दर्शन पूजन और अधिकारियों संग तैयारियों का लिया जायजा।

अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद और आगामी एक फरवरी को मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ आने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक बार फिर अयोध्या पहुंचे।अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी और श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर दर्शन किया जहां पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पुजारी महंत सत्येंद्र दास, महासचिव चंपत राय,डा अनिल मिश्र और गोपाल राव सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के विभिन्न स्थलों,परिसर और दर्शन मार्गो का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि आने वाले दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस बीच मण्डलायुक्त गौरव दयाल द्वारा दर्शनार्थियो के सुलभ दर्शन हेतु किये गए प्रबंधों के सम्बंध में अवगत कराया गया। अंत में मुख्यमंत्री ने आगामी दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की तथा मंदिर परिसर के कंट्रोल रूम में बैठक कर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *