मुख्यमंत्री ने की श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तैयारियों की समीक्षा

समीक्षा बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को अपने अपने कार्य जल्द से जल्द पूरा करने तथा मण्डलायुक्त को नियमित समीक्षा करने के निर्देश।
अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि आगामी 22 जनवरी को होने जा रहे भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों की समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक बार फिर अयोध्या पहुंचे।श्री रामकथा पार्क पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी व श्री रामजन्मभूमि का दर्शन पूजन किया,प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत मंदिर परिसर में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को समय से कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन टेंट सिटी तथा ग्रीनफील्ड टाउनशिप का भी निरीक्षण किया और सरयू नदी के पुराने पुल के पास स्थित कच्चा घाट से सौर ऊर्जा से संचालित बोर्ड का शुभारम्भ कर मौके पर सुरक्षा जैकेट भी उपलब्ध कराया।

यहां के बाद मुख्यमंत्री ने जगतगुरू रामभद्राचार्य से भी मुलाकात की तथा उनका आर्शीवाद लिया।अगले चरण में मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय अयोध्या में 22 जनवरी के चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही,पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह,सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह,मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी,विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,डा0 अमित सिंह चैहान, रामचन्द्र यादव,प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद,पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार,अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया,आयुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार,जिलाधिकारी नितीश कुमार,एसएसपी राजकरन नैय्यर, नगर आयुक्त विशाल सिंह,मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार मृत्युंजय कुमार,अपर निदेशक अंशुमान राम त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी सम्बंधित विभागों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।इस बैठक का विस्तृत प्रस्तुतीकरण मण्डलायुक्त श्री दयाल ने किया तथा मण्डलायुक्त ने यह भी कहा कि जो आपके निर्देश है उसको समय से पूरा करने के लिए पूरी टीम भावना के साथ काम कर रहे है।मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी से सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *