डीएम ने व्यापक प्रचार-प्रसार कराने व हर गांव तथा वार्ड में हैंडबिल वितरण कराने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद को 879 जोड़ों का सामूहिक विवाह का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। डीएम ने निर्देशित किया कि योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाये, हर गांव व वार्ड में हैंडबिल वितरण किया जाये। ब्लॉक व जिले पर योजना की होर्डिंग लगाई जाये। समाज कल्याण अधिकारी अपनी टीम के साथ योजना का प्रचार-प्रसार व आवेदनों का सत्यापन कराये, किसी भी अपात्र को योजना में शामिल न किया जाये। प्रस्तावित सामूहिक विवाह में अधिक से अधिक जोड़ों का रजिस्ट्रेशन कराये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 879 जोड़ों का लक्ष्य
