आंगनबाड़ी केंद्रों का बालविकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

एक केंद्र बंद पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस किया जारी।

हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय विकासखंड स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी दिलीप शर्मा ने गुरूवार को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया वहीं एक केंद्र बंद पाए जाने पर बेमौरी केंद्र संचालिका आंगनबाड़ी रेखा देवी को कारण बताओं नोटिस जारी की है। सीडीपीओ के निरीक्षण के दौरान पूरवा औसान सिंह, चकोटार, मवई, वीरपुर, बेमौरी आदि सहित आधा दर्जन केंद्रो का औचक निरीक्षण किया वहीं बेमौरी केंद्र बंद पाए जाने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा देवी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। सीडीपीओ ने बताया कि केंद्रों के निरिक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति व पोषाहार वितरण देखा गया एक केंद्र को छोड कर सभी केंद्र संचालित पाए गए है आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाए जाने, खेल कूद के माध्यम से बच्चों को पढ़ने तथा पोषण ट्रैक्टर की फिटिंग समय से करने के लिए निर्देशित किया गया है। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। लाभार्थियों का समय से केवासी करने का निर्देश दिया जिसका अपूर्ण पाया गया उसके विरुद्ध कार्रवाई की बात कहा है। सीडीपीओ के औचक निरीक्षण से कार्यकर्ताओं में हडकंप मचा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *