डायरिया से बच्चे की मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। डायरिया से बच्चे की हालत बिगड़ गयी। परिजनों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत बिगडऩे पर परिजन सीएचसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव हजरतपुर निवासी अरमित उम्र ढाई वर्ष पुत्र कुलदीप को उल्टी दस्त होने पर परिजन प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहाँ उसका उपचार चल रहा था। आज उसकी हालत बिगडऩे पर परिजन बच्चे को कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 अमरेश कुमार ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही बच्चे की माँ नीतू सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *