कमालगंज, समृद्धि न्यूज। गंगा में डूबने से बालक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला पजाबा निवासी कन्हैया पुत्र भूरे सिंह उम्र लगभग 17 वर्षीय अपने दोस्त के साथ जानवरों को नगला खेम रेंगाई के पास चरा रहा था। गर्मी अधिक होने के कारण दोस्तों के साथ गंगा नहाने के लिए चला गया। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया। अधिक पानी गहरा होने के कारण उसकी गंगा में डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश राय ने गोताखोरों को बुलवाया। जब तक गोताखोरों ने शव को ढूंढा तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद पारिवारिक लोग उसको प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।
गंगा में डूबने से बालक की मौत
