गंगा में स्नान करते वक्त डूबने से बालक की मौत

चुनार मिर्जापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बालू घाट गंगा में 6:30 बजे स्नान करते वक्त नीरज गोड उम्र 17 वर्ष पुत्र प्रदीप गोड निवासी मोहल्ला साहब राम गोला कोतवाली चुनार अपने मोहल्ले के एक लड़के के साथ स्नान करने आया था जो नहाते वक्त गंगा में डूब गया वहीं स्थानीय मछुआरे शिवकुमार उर्फ लक्कड़ धर्मेंद्र व गुड्डू ने तुरंत गंगा में कूद कर उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे जांचों प्रांत मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक बालक दो भाई दो बहन है जिसमें मृतक सबसे बड़ा था।
घटना से चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य कस्बा चौकी इंचार्ज उदय नारायण मौर्य मय फोर्स चुनार अस्पताल पहुंचे। वही मृतकों के परिवारों जनों ने डॉक्टर के मित्र घोषित करने के बाद भी शव को ऐपेक्स हॉस्पिटल चुनार के समसपुर ले गए। वहीं परिजनों का रो रो का बुरा हाल है।
मृतक के पिता मजदूरी कर परिवार चलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *