टेंपो पलटने से बालक की मौत, दस घायल

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। टेंपो पलटने से बालक की मौत हो गयी। जबकि दस लोग घायल हो गये। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के गांव भाऊपुर निवासी रामतीरथ बाथम का 4 वर्षीय पुत्र आरुष अपनी मां के साथ हुल्लापुर से फर्रुखाबाद टेंपो से आ रहा था, तभी डबरी के निकट तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 10 सवारियां बैठी थीं। सभी सवारियां घायल हो गईं। घायल बालक आरुष को उसके पिता राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां हालत गम्भीर देखकर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *