नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर के प्राथमिक विद्यालय केंद्र नवाबगंज के बच्चों ने तिरंगा रैली का आयोजन किया। बच्चों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर तिरंगा रैली को नगर के मुख्य मार्गों पर घुमाया। तिरंगा रैली में बच्चे भारत माता की जय, महात्मा गांधी अमर रहें, आदि के नारे लगाते हुए चल रहे थे। बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली से वातावरण देश भक्ति मय हो गया। इस दौरान अध्यापकों ने अन्य लोगों से भी अपील की कि वह अपने-अपने घरों में एक तिरंगा अवश्य लगायें। जिससे इस राष्ट्रीय पर्व को ऐतिहासिक बनाया जा सके। इस मौके पर प्रधानाध्यापक संजीव रंजन, प्रज्ञानंद, प्रशांत कटियार, रेनू सिंह, उर्मिला देवी, वसीम अख्तर, मधुबाला आदि शिक्षक व दर्जनों की संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
